रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर। थाना सम्मनपुर क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने
त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सम्मनपुर पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।
क्या है पूरा मामला?
थाना सम्मनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 111/2026 धारा 191(2), 115(2) एवं 103(1) बीएनएस के तहत ग्राम शरीफपुर निवासी अकील पुत्र हबीबुल्लाह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
तहरीर के अनुसार, उनका भतीजा साहिल पुत्र शकील अहमद अपने साथियों मो. याशीन, मो. जमशेद और गुलाम रसूल के साथ बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम लखनिया निवासी
सुनील कुमार, दीपचन्द, अंकित और सत्यम ने बांस एवं लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। हमले में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर 1 जून 2026 की सुबह करीब
5 बजे मेलहिया बाग के पास कल्याणपुर सम्पर्क मार्ग तिराहा, पट्टी-बरियावन रोड से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
सुनील कुमार पुत्र स्व. अमरजीत (30 वर्ष) दीपचन्द पुत्र राम सुरेश (22 वर्ष) अंकित पुत्र अमरजीत (23 वर्ष) सत्यम पुत्र गंगाराम (19 वर्ष) सभी आरोपी ग्राम लखनिया, थाना सम्मनपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के निवासी हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आशीष कुमार यादव, कांस्टेबल कृष्णचन्द यादव, कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल विशाल शर्मा, कांस्टेबल सुधीर अंचल, रिजर्व कांस्टेबल सुयश द्विवेदी, रिजर्व कांस्टेबल अजमल हुसैन,
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।




