Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

640वें उर्स पर हाजी निसार अहमद शाह ने कराया  लंगर, मलंग आलम शाह ने परिवार की सेहत, तरक्की खुशहाली और बरकत के लिए दुआं की!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

640वें उर्स-ए-मुकद्दस के अवसर पर हाजी निसार अहमद शाह ने आयोजित किया लंगर। मलंग आलम शाह व फुकराओं की टीम ने भोजन के बाद परिवार की खुशहाली और तरक्की के लिए की विशेष दुआ।

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) अम्बेडकरनगर | विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत सैय्यद मख़दूम अशरफ जहांगीर सिमनानी के 640वें उर्स-ए-मुकद्दस के अवसर पर आस्था, सेवा और इंसानियत की मिसाल लगातार देखने को मिल रही है।

दरगाह की यह परंपरा रही है कि यहां आने वाला कोई भी जायरीन भूखा नहीं लौटता। चारों ओर चल रहे लंगरों के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है, जिससे उर्स की रौनक और भी बढ़ गई है।

इसी क्रम में दरगाह बाईपास स्थित हाजी निसार अहमद शाह ने अपने नवनिर्मित भवन में उर्स-ए-मुकद्दस के अवसर पर लंगर का आयोजन किया। कार्यक्रम में सबसे पहले सज्जादानशीन मलंग आलम शाह एवं उनके साथ मौजूद फुकराओं की टीम का सम्मानपूर्वक स्वागत कर उन्हें लंगर में भोजन कराया गया।

इसके बाद वहां मौजूद लोगों जायरीनों, अकीदतमंदों और स्थानीय लोगों को प्रेम, भाईचारे और खिदमत के जज़्बे के साथ लंगर परोसा गया। इस आयोजन में लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया और उर्स की रूहानी फिज़ा का हिस्सा बने।

लंगर संपन्न होने के पश्चात मलंग आलम शाह एवं उनकी पूरी फुकरा टीम ने हाजी निसार अहमद शाह, उनके नवनिर्मित भवन तथा पूरे परिवार की सेहत, तरक्की,

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!