Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सड़क सुरक्षा सद्भावना कप: डॉक्टर्स इलेवन का शानदार प्रदर्शन, पंचायत सचिव इलेवन को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) अम्बेडकरनगर। आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप क्रिकेट प्रतियोगिता में डॉक्टर्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंचायत सचिव इलेवन अम्बेडकरनगर को 10 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

विशाल क्रिकेट एकेडमी, अकबरपुर के मैदान पर खेले गए मुकाबले में डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉ. जी.डी. वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हरी घास वाली पिच और हल्की नमी का पूरा फायदा गेंदबाजों को मिला। मैच की पहली ही गेंद पर डॉ. अनीश चौधरी ने विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया।
पंचायत सचिव इलेवन का कोई भी बल्लेबाज पिच की असमान उछाल का सामना नहीं कर सका और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम मात्र 10.2 ओवर में 32 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान अनिल सिंह ने सर्वाधिक 8 रन बनाए, जबकि कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
डॉक्टर्स इलेवन की ओर से डॉ. अनीश चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट, जबकि डॉ. सिद्धांत ने 3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

33 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉक्टर्स इलेवन ने डॉ. आमोद (17 रन) और डॉ. चंद्रभान (12 रन) की नाबाद पारियों की बदौलत 4.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया।

मैच के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है। सड़क सुरक्षा सद्भावना कप जैसे आयोजन समाज में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों से 21 जुलाई तक सड़क दुर्घटना शून्य करने के संकल्प के साथ यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।

पुरस्कार विजेता

प्लेयर ऑफ द मैच – डॉ. अनीश चौधरी, बेस्ट बल्लेबाज – डॉ. आमोद, बेस्ट गेंदबाज – डॉ. सिद्धांत मैच में अजय श्रीवास्तव एवं डॉ. एस.एम. बाकिर ने अंपायर/कमेंटेटर की भूमिका निभाई, जबकि गौरव और संदीप स्कोरर रहे।

इस अवसर पर डॉ. उत्कर्ष सिंह, डॉ. प्रवेश वर्मा, डॉ. साजन देव, डॉ. विमल, रजत श्रीवास्तव, राजशेखर, विपुल, गौरव, राकेश, विवेक, आलोक, विशाल सिंह यादव, रोहित, जितेन्द्र, सुनील, धीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!