रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद एडिटर News10plus
अम्बेडकरनगर ! जनपद की ए श्रेणी की सुप्रसिद्ध नगर पालिका परिषद टाण्डा में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ एवं अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में डिजिटल मैपिंग नक्शा परियोजना का शुभारंभ ड्रोन उड़ाकर की गई शुरुआत!
बतादे नक्शा प्रोग्राम एक वर्षीय पायलट प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य शहरी भूमि सर्वेक्षण को आधुनिक बनाना है। इस प्रोग्राम के तहत 26 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं, जिसमें 141 जिलों के 152 शहरों में भूमि सर्वेक्षण किया जाएगा।
केन्द्रीय भूमि संसाधन विभाग द्वारा शुरू किया गया नक्शा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहरी भूमि रिकार्ड्स के निर्माण और प्रबंधन में क्रांति लाना है। यह कार्यक्रम हवाई और जमीनी सर्वेक्षणों को उन्नत जीआईएस तकनीक के साथ जोड़कर भूमि प्रशासन को बेहतर बनाएगा।
जानिए नक्शा प्रोग्राम की प्रमुख विशेषताएं:
शहरी क्षेत्रों के लिए भू-स्थानिक मैपिंग: नक्शा प्रोग्राम शहरी क्षेत्रों के लिए भू-स्थानिक मैपिंग करने में मदद करेगा। आधुनिक भूमि सर्वेक्षण तकनीकों का प्रयोग: इस प्रोग्राम में आधुनिक भूमि सर्वेक्षण तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा।
सटीक भूमि डेटा : नक्शा प्रोग्राम सटीक भूमि डेटा प्रदान करेगा, जिससे शहरी योजना में सुधार होगा।
पारदर्शिता और शासन में सुधार: इस प्रोग्राम से पारदर्शिता और शासन में सुधार होगा, जिससे धोखाधड़ी पर अंकुश लगेगा और शहरी भूमि प्रबंधन में जनता का विश्वास बढ़ेगा।





Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.com/futures/ref?code=L4EUT9FG