रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकर नगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हो गया है। विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी
आनंद कुमार शुक्ल ने डॉ गणेश कृष्ण जेटली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक चलेगा और इसका मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों को नियंत्रित करना है।
इस अभियान के दौरान, जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित इलाज के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करने और इस अभियान के सफल संचालन में अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा।
इस दौरान, जिलाधिकारी ने लोगों को अपने गांव, मोहल्ले और घर की साफ-सफाई का ध्यान रखने और दूसरों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी को अपने परिवार और समुदाय को संचारी रोगों से मुक्त रखने के लिए प्रयास करना चाहिए।





Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.