रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर (टाण्डा/मुबारकपुर)। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत विद्युत वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में मुबारकपुर क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ओवरलोड

ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि तथा आवश्यकतानुसार नए वितरण परिवर्तकों की स्थापना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इससे हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज, सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इन स्थानों पर बढ़ाई गई ट्रांसफार्मरों की क्षमता
बिजनेस प्लान के अंतर्गत फूलपुर बाजार में स्थापित 100 केवीए वितरण परिवर्तक की क्षमता बढ़ाकर 250 केवीए कर दी गई है। वहीं फत्तेपुर अजमेरी बादशाहपुर, जल्लापुर (प्रदीप सिंह के बाग के पास), महादेवा घाट (पवन माली के घर के पास) तथा रसूलपुर (रिंकू वर्मा की दुकान के पास) स्थित 25 केवीए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 63 केवीए कर दी गई है।
विभाग के अनुसार इन कार्यों से बढ़ते विद्युत भार का प्रभावी समाधान होगा, ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त लोड कम होगा तथा लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं में उल्लेखनीय कमी आएगी।
अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
कार्य पूर्ण होने के बाद अधिशासी अभियंता ई. मोहित कुमार एवं उपखंड अधिकारी ई. वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

अवर अभियंता ने बताई योजना की विशेषता
अवर अभियंता ई. संजय कुमार यादव ने बताया कि क्षमता वृद्धि के बाद ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार कम होगा, तकनीकी खराबियों एवं ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं में कमी आएगी।
इससे उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि विभाग भविष्य में भी उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्युत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।
कार्यभार संभालने के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार
उल्लेखनीय है कि विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर का कार्यभार संभालने के बाद अवर अभियंता ई. संजय कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, जर्जर विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण,
विद्युत तंत्र के आधुनिकीकरण तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम अब क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों व उपभोक्ताओं ने जताया आभार
क्षेत्रीय नागरिकों ने इस जनहितकारी पहल का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत क्षेत्र में कराए जा रहे आधारभूत सुधारों की सराहना की। साथ ही अधिशासी अभियंता ई. मोहित कुमार,
उपखंड अधिकारी ई. वीरेंद्र कुमार शुक्ला, अवर अभियंता ई. संजय कुमार यादव तथा विद्युत विभाग की पूरी टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
विभाग के अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से निर्धारित समय में कार्य पूर्ण हुआ, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई तथा उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित और विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई।




