रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर जनपद की तहसील टाण्डा क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम आशापुर चकिया में नई शराब का ठेका खुलने के विरोध में महिलाओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
उन्होंने रोड जाम कर दिया और पुलिस के समझाने के बाद भी अपना विरोध जारी रखा। महिलाओं ने अपने बच्चों के भविष्य के बारे में चिंता जताई और कहा कि शराब का ठेका गलत जगह पर खोला गया है,
जिससे उनके बच्चों पर गलत असर पड़ेगा। बहरहाल पुलिस के काफी देर तक समझाने के बाद किसी तरह से जाम खुलवा दिया गया लेकिन
जहां हम आपको बता दें जिस तरह से ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश दिखाई पड़ रहा था उससे तो यही लगता है की उन्हें पुलिस पर जरा भी विश्वास होता नहीं नज़र आ रहा था।
वही महिलाओं ने अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि जिस तरीके से यहा शराब का ठेका खोला गया है वह पूरी तरह से गलत है।
जिसका बच्चों और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ेगा इससे आने वाली पीढ़ियां तबाह और बर्बाद होंगी ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल ठेका हटाए जाने की मांग किया है।





Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?