Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

पति-पत्नी विवाद में पुलिस की सराहनीय पहल, काउंसिलिंग से टूटा रिश्ता फिर जुड़ा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद| अम्बेडकरनगर | जनपद के थाना में  दिनांक : 27 मई 2026 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना अहिरौली पुलिस ने एक पारिवारिक विवाद का सफलतापूर्वक समाधान कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया है।दिनांक 26 मई 2026 को मिशन शक्ति केंद्र थाना अहिरौली पर पति-पत्नी के मध्य उत्पन्न आपसी मतभेद एवं पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक

सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं थानाध्यक्ष श्री अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों की विस्तृत काउंसिलिंग की गई।

काउंसिलिंग के दौरान दोनों पक्षों को पारिवारिक रिश्तों का महत्व, आपसी संवाद, विश्वास एवं सामंजस्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम की सकारात्मक पहल

और प्रभावी मध्यस्थता का परिणाम यह रहा कि दोनों पक्षों ने अपने मतभेद समाप्त कर भविष्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने की सहमति व्यक्त की।

इसके उपरांत दोनों पक्षों को राजी-खुशी उनके घर के लिए विदा किया गया। मिशन शक्ति केंद्र पुलिस टीम – थाना अहिरौली उपनिरीक्षक कमला प्रसाद,  महिला आरक्षी थाना अहरौली रीता सोनकर, महिला आरक्षी सोनम!

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!