नगर पालिका परिषद टांडा में कार्य बाधित होने से परेशानी” जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की समस्या से जूझ रहे नगरवासी?
अम्बेडकरनगर ! अयोध्या मंडल की ए श्रेणी की सुप्रसिद्ध नगर पालिका परिषद टांडा में तैनात अधिशाषी अधिकारी के लम्बी छुट्टी पर चले जाने से नगर वासियों का पालिका सम्बंधित आवश्यक कार्य बांधित पड़ा हुआ हैं।
जहां अभिभावकों का कहना है कि जुलाई माह चल रहा है और बच्चों का स्कूल में नाम लिखवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता को देखते हुए स्कूल कॉलेजों में नाम नहीं लिखा जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई बांधित हो रही है।
जहां हम आपको बता दें जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आवश्यक अभिलेखों में से एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, बहुत जिसकी कही ना कही बहुत ही आवश्यकता है। प्राप्त जानकारी सूत्रों के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र की सारी प्रक्रिया
पूरी होने के बाद कार्यालय में सिर्फ अधिशाषी अधिकारी के हस्ताक्षर के बिना अधूरा पड़ा हुआ है। विभाग के संबंधित कर्मचारीयों का कहना हैं कि सिर्फ उनके हस्ताक्षर हो जाएं तो कागजात पूर्ण हो जाएगा।
बहुत से लोगों का बिल भुगतान समेत अन्य संबंधित कार्य नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि टांडा उप जिलाधिकारी टांडा अरविंद त्रिपाठी को नगर पालिका परिषद टांडा का/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है,
लेकिन उनके कार्य क्षेत्र बड़े होने के कारण उपरोक्त कार्यों में तेजी नहीं आ पा रही थी। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री अरविन्द त्रिपाठी के आने के बाद नगर पालिका परिषद टाण्डा के आवश्यक काग़जात पर हस्ताक्षर होना शुरू हो गया है,
साथ ही मोहर्रम पर्व और आगामी कांवरियां त्योहार के मद्देनजर नगरक्षेत्र की समस्यायों का जायजा लेने की वजह से उप जिलाधिकारी को समय कम मिल पा रहा है, नही तो युद्ध स्तर पर कार्य होना शुरू हो गया होता हालांकि आने वाले कुछ ही दिनों के बाद कार्य में और तेजी देखने को मिलेगी।
बहरहाल वही नगर वासियों ने मांग की है कि अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार सिंह की लम्बी छुट्टी और अनुपस्थिति में लोगों का कहना है नगरवासियों का आवश्यक कार्य नही पूरा हो पा रहा है जिसे शीघ्र पूरा करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को परेशानियों से जूझना न पड़े।