रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) बसखारी अम्बेडकरनगर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत सैय्यद मख़दूम अशरफ जहांगीर सिमनानी के 640वें उर्स-ए-मुकद्दस के अवसर पर 26 मोहर्रम को आस्था, श्रद्धा और अकीदत का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।
लाखों जायरीन अपनी दिली मुरादें लेकर दरगाह शरीफ पहुंचे और दरबार-ए-अशरफिया में हाज़िरी देकर दुआएं मांगीं। इस अवसर पर सज्जादानशीन सैय्यद हसीन अशरफ ने खिरका मुबारक धारण कर शानो-शौकत के साथ
अपनी खानकाह से प्रस्थान किया। जुलूस में सबसे आगे मलंगों के मलंग आलम शाह एवं मंगल फुक़राओं की टीम पारंपरिक करतब प्रस्तुत करती हुई चल रही थी। पूरा वातावरण “या मख़दूम अशरफ” के नारों से गूंज उठा।
सज्जादानशीन सहन-ए-आस्ताना पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ गागर की रस्म अदा की तथा देश-दुनिया में अमन, भाईचारा, खुशहाली और सभी जायरीनों की दिली हाजतों की कबूलियत के लिए विशेष दुआ मांगी। रस्म पूरी होने के बाद वह पुनः अपनी खानकाह लौट गए।
पूरे कार्यक्रम के दौरान बसखारी थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतज़ाम किए गए थे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
26 मोहर्रम को पिछले दिनों की तुलना में जायरीनों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली। दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
जायरीनों की सुविधा के लिए इंतेज़ामिया कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद अज़ीज़ अशरफ एवं सैय्यद फैजान अशरफ (चांद मियां) के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, लंगर, शुद्ध पेयजल तथा
अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई। साथ ही, विभिन्न स्थानों पर वालंटियर तैनात किए गए ताकि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
दरगाह परिसर में भीड़ को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सैय्यद खलीक अशरफ लगातार माइक के माध्यम से जायरीनों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।
वहीं, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के निर्देशन में मेले की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा पानी के टैंकरों और
वैकल्पिक ट्वयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सफाईकर्मी एवं लाइनमैन लगातार अपनी सेवाएं देता नज़र आए ताकि मेले की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें।
इंतेज़ामिया कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद अज़ीज़ अशरफ ने बताया कि उर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सात थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी लगातार पैनी नजर रखे हुए है।




