Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

640वें उर्स में इंसानियत की मिसाल: जायरीनों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप और विशाल लंगर का शुभारंभ!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

उर्स मुकद्दस में देशभर से आए जायरीनों को मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, दवा वितरण और लंगर की व्यवस्था

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) अम्बेडकरनगर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा सूफी संत हजरत सैय्यद मखदूम अशरफ जहाँगीर सिमनानी के 640वें सालाना उर्से मुकद्दस के अवसर पर जायरीनों और जरूरतमंदों की सेवा के उद्देश्य से24वें निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं छठे विशाल निःशुल्क लंगर का शुभारंभ किया गया। जहां पर मुख्य अतिथि के रूप एसडीएम टांडा डॉ शशिशेखर, क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार तिवारी, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अधिशाषी अधिकारी उमेश पासी,

बसखारी थाना अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, दरगाह कमेटी अध्यक्ष सैय्यद अजीज़ अशरफ सैय्यद खालिक अशरफ़ अनीस अशरफ के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने फीता काटकर सेवा शिविर का उद्घाटन किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में जायरीनों ने स्वास्थ्य सेवाओं और लंगर का लाभ उठाया।

चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। शिविर में ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की जा रही हैं तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण और चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

उर्स मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले हजारों जायरीन एवं स्थानीय नागरिक इस सेवा शिविर का लाभ उठा रहे हैं। इसके साथ ही आयोजित विशाल निःशुल्क लंगर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को भोजन वितरित किया जा रहा है।

मखदूम अशरफ इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद अज़ीज़ अशरफ ने बताया कि उर्स के दौरान लाखों जायरीन दरगाह शरीफ पहुंचते हैं। उनकी सुविधा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और मानवीय सेवा के उद्देश्य से हर वर्ष निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने अधिक से अधिक जायरीनों और जरूरतमंदों से इस सेवा का लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आयोजकों के सेवा भाव की सराहना की।

जहां इस अवसर पर मलंग आलम शाह, मेराज शाह, मुनीर शाह, अब्दुल रहमान खान, महबूब आलम और फ़ुकराओ की टीम भी रहीं जहां मुख्य रूप से मौजूद रहे दरगाह इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारी,और

समाजसेवी के साथ बड़ी संख्या में जायरीन उपस्थित रहे।उर्स के दौरान यह सेवा शिविर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ मानव सेवा और सामाजिक सौहार्द का भी प्रेरणादायी संदेश दे रहा है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!