Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर: कजरी नंदा गांव में रात के अंधेरे में चोरी, चार अज्ञात चोर CCTV में कैद, सर्विलांस और एसओजी टीम जांच में जुटी!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना मालीपुर क्षेत्र स्थित कजरी नंदा गांव में बीती देर रात्रि चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

पीड़ित विशाल चौहान पुत्र भानू प्रताप ने देर रात डायल 112 पर सूचना दी कि चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

सूचना मिलते ही थाना मालीपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में चार संदिग्ध व्यक्ति घर की तरफ आते और जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने सभी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए सर्विलांस टीम और एसओजी टीम को भी लगाया गया है। वादी से लिखित तहरीर लेकर पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

इस पूरे मामले पर सीओ जलालपुर ने बयान जारी कर बताया कि पुलिस टीम सक्रियता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!