Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

एफवाई 26 में एनटीपीसी की रिकॉर्ड तोड़ उड़ान: स्टैंडअलोन पेएट 18% बढ़ा, ग्रुप मुनाफा ₹27,546 करोड़ के पार!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार वित्तीय नतीजों के साथ ऊर्जा क्षेत्र में अपनी बादशाहत और मजबूत कर ली है।कंपनी ने 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और पूरे वित्तीय वर्ष के ऑडिटेड परिणाम जारी किए, जिसमें मुनाफे और परिचालन दक्षता दोनों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया।

मुख्य आंकड़े एक नजर में: स्टैंडअलोन प्रदर्शन –      Q4 FY26 कुल आय: ₹44,030 करोड़, Q3 FY26 से 6% अधिक Q4 FY26 PAT: ₹8,747 करोड़, Q3 FY26 के ₹4,987 करोड़ से 75% की छलांग

FY26 PAT: ₹23,162 करोड़, FY25 के ₹19,649 करोड़ से 18% की वृद्धि

कंसोलिडेटेड प्रदर्शन

FY26 ग्रुप PAT: ₹27,546 करोड़, पिछले वर्ष ₹23,953 करोड़ से 15% अधिक Q4 FY26 ग्रुप PAT: ₹10,615 करोड़, Q3 FY26 के ₹5,597 करोड़ से लगभग दोगुना

संयुक्त उपक्रमों का योगदान: 29% वृद्धि के साथ ₹2,864 करोड़ का लाभ, सहायक कंपनियों का लाभ: FY26 में ₹3,312 करोड़

मुनाफे की वजह: नई क्षमता का जुड़ना, बेहतर परिचालन दक्षता, घटती वित्त लागत और टैक्स-रेगुलेटरी बैलेंस में संशोधन ने इस वृद्धि को रफ्तार दी।

परिचालन में भी अव्वल: NTPC के कोयला आधारित संयंत्रों ने FY26 में 72.04% का प्लांट लोड फैक्टर हासिल किया। यह राष्ट्रीय औसत 63.20% से काफी ऊपर है और कंपनी की तकनीकी दक्षता का सबूत है।

इन नतीजों पर NTPC टांडा के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने पूरी NTPC टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह प्रदर्शन हमारी मजबूत कार्य संस्कृति, टीम वर्क और कुशल प्रबंधन का नतीजा है।

हर कर्मचारी के अथक प्रयासों के लिए बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि NTPC इसी गति से नई ऊंचाइयां छूता रहेगा और देश की ऊर्जा सुरक्षा को और मजबूत करेगा।”

ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि NTPC परिचालन उत्कृष्टता और रणनीतिक विस्तार के दम पर ऊर्जा क्षेत्र में अपनी लीडरशिप लगातार मजबूत कर रहा है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!