Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

बसखारी: निजी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप, लखनऊ में उपचार के दौरान महिला की मौत!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

अबॉर्शन के बाद लगातार रक्तस्राव होने का परिजनों का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई की मांग!

News10plus-पर बसखारी से फैमी अब्बास की रिपोर्ट: बसखारी अम्बेडकरनगर|बसखारी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पर कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर आरोप सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि गर्भपात (अबॉर्शन) के बाद महिला का रक्तस्राव लगातार जारी रहा, लेकिन समय रहते समुचित उपचार नहीं दिया गया।

हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने महिला को लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान सुमन यादव, पत्नी पंकज यादव, निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना जहांगीरगंज, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि  —

ऑपरेशन के बाद लगातार रक्तस्राव होता रहा, लेकिन अस्पताल में स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया गया। हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ भेजा गया, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल बंद कर दिया गया और अस्पताल का स्टाफ मौके से चला गया। उन्होंने निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं, स्थानीय स्तर पर अस्पताल संचालक के पहले भी विवादों में रहने की चर्चा है। हालांकि, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग उठ रही है।

News10Plus अपील: इस मामले में प्रशासनिक जांच और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम तथ्य स्पष्ट हो सकता है!

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!