Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

हंसवर के झंझावा गांव में वृहद वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusमोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर | जनपद के हंसवर ग्राम सभा के झंझावा गांव में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृहदवृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर सिद्दीकी, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मक्की, सेक्टर प्रभारी सुरेश यादव, सेक्टर अध्यक्ष

शाहिद अंसारी, मीडिया प्रभारी नदीम शेख, मास्टर अशफाक, मोहम्मद नईम, महबूब भाई, मोहम्मद अतीक, शाहनवाज इक्का सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की गई।

“झंझावा गांव में वृहद वृक्षारोपण अभियान, जनप्रतिनिधियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश”

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!