Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

नगर पंचायत की संपत्ति पर हाथ डालने वालों पर होगी कार्रवाई, वासदेव कल्प सरोवर से पत्थर की पटिया चोरी का मामला, पुलिस से बरामदगी व वैधानिक कार्रवाई की मांग!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अंतर्गत वार्ड वासदेवनगर स्थित वासदेव कल्प सरोवर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य के दौरान

सरकारी संपत्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने थाना बसखारी को पत्र भेजकर पत्थर की पटिया बरामद करने एवं दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

नगर पंचायत कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार मे० वी०के० कंस्ट्रक्शन कम्पनी, अकबरपुर के प्रो० वीरेन्द्र कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि सरोवर के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान पुराने पत्थरों को पुनः उपयोग के उद्देश्य से

सुरक्षित तरीके से निकाला गया था। आरोप है कि कुछ लोगों ने रात के अंधेरे में उन पत्थरों को चोरी करवा लिया, जिससे सरकारी कार्य एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंची है।

वहीं सफाई नायक की आख्या दिनांक 22 मई 2026 के अनुसार स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि वार्ड अशरफनगर निवासी सन्नी जायसवाल

एवं चन्दन जायसवाल पुत्रगण स्व० सर्वजीजा जायसवाल द्वारा पोखरे में लगी पत्थर की पटिया रात्रि में हटाकर अपने कब्जे में रख ली गई है।

नगर पंचायत प्रशासन ने थाना बसखारी से मांग की है कि मामले की जांच कर पत्थर की पटिया बरामद की जाए तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोग सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!