रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 30 अप्रैल 2026 प्रदेश में संचालित विद्यालयों की सुरक्षा, निगरानी एवं वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने तथा स्कूली बच्चों को सुरक्षित

इस पोर्टल के माध्यम से सभी विद्यालयों को अनिवार्य रूप से ऑनबोर्ड कर अपने स्कूली वाहनों का पूरा विवरण एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना है। साथ ही, परिवहन विभाग की टीम द्वारा स्कूल वाहनों का स्थलीय निरीक्षण कर लाइव फोटो पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
जिले में निरीक्षण अभियान तेज
कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, अम्बेडकरनगर द्वारा इस कार्य हेतु 06 निरीक्षण टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अलग-अलग तहसीलों में जाकर स्कूल वाहनों की जांच कर रही हैं और पोर्टल पर मानकों के अनुसार ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कर रही हैं।
अब तक की प्रगति
275 विद्यालय पोर्टल पर ऑनबोर्ड, 950 स्कूल वाहन पोर्टल पर दर्ज, 829 वाहनों का निरीक्षण पूर्ण लाइव फोटो अपलोड
132 विद्यालय अभी भी लापरवाह
जिले में 132 ऐसे विद्यालय चिन्हित किए गए हैं, जिनके पास वाहन होने के बावजूद उन्होंने अब तक पोर्टल पर न तो विद्यालय ऑनबोर्ड किया है और न ही वाहनों का विवरण अपलोड किया है। विभाग ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया है।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है, ताकि संबंधित विद्यालयों को शीघ्र अनुपालन के लिए बाध्य किया जा सके।
58 वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान 58 स्कूल वाहनों की फिटनेस समाप्त पाई गई, जिनके विरुद्ध नोटिस जारी कर दिया गया है। इन वाहनों को कंप्यूटर प्रणाली में “नोट टू बी ट्रांसपोर्ट एक्ट ” कर दिया गया है, अर्थात अब ये वाहन संचालन के लिए प्रतिबंधित हैं।
सेफ्टी पर विशेष फोकस
निरीक्षण के दौरान निम्न प्रमुख सुरक्षा बिंदुओं की जांच की जा रही है – स्कूल वाहन का पीले रंग में होना, वाहन के दोनों ओर प्रबंधक/चालक का मोबाइल नंबर अंकित होना, सेफ्टी रॉड एवं आपातकालीन दरवाजा
अग्निशामक यंत्र की उपलब्धता
अधिकारियों की अपील – सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने सभी विद्यालय संचालकों से अपील की है कि वे तत्काल पोर्टल पर ऑनबोर्ड होकर वाहनों का विवरण अपडेट करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।




