Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

वड्डूपुर मॉडल बना मिसाल: एनटीपीसी बॉटम ऐश से तैयार जैविक खाद की जिलाधिकारी ने की सराहना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

डीएम ईशा प्रिया ने डिजिटल लाइब्रेरी का भी किया निरीक्षण, किसानों को जैविक खाद अपनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश!

रिपोर्ट:News10plus मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर |31 जुलाई 2026। ग्रामीण आजीविका, प्राकृतिक खेती और महिला सशक्तिकरण की दिशा में विकास खण्ड टांडा की ग्राम पंचायत वड्डूपुर की पहल अब पूरे जनपद के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने गांव में तैयार की जा रही जैविक खाद इकाई का निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रयासों की खुलकर सराहना की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एनटीपीसी से निकलने वाली बॉटम ऐश के उपयोग से तैयार की जा रही जैविक खाद की गुणवत्ता का अवलोकन किया। यह खाद लक्ष्मी आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की जा रही है।समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा यादव ने बताया कि उन्होंने बेगूसराय (बिहार) से जैविक खाद निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिसके बाद समूह की महिलाओं के सहयोग से उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद का उत्पादन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने इस पहल को ग्रामीण आजीविका संवर्धन, महिला आत्मनिर्भरता और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय प्रयास बताया।

उन्होंने समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण जैविक खाद के उत्पादन एवं प्रभावी विपणन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि उपायुक्त (स्वतः रोजगार) की अध्यक्षता में विकास खण्ड स्तर पर विशेष कार्यशाला आयोजित कर किसानों,

विशेषकर एनटीपीसी के आसपास के गांवों के किसानों को इस जैविक खाद के उपयोग एवं क्रय के लिए जागरूक किया जाए, ताकि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिल सके और किसानों को इसका अधिकतम लाभ प्राप्त हो।

डिजिटल लाइब्रेरी का भी किया निरीक्षण

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत स्थित पंचायत लर्निंग सेंटर में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अध्ययनरत बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, उपलब्ध डिजिटल संसाधनों और शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली।

बच्चों को नियमित अध्ययन करने, तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने तथा डिजिटल लाइब्रेरी से अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास), ग्राम पंचायत सचिव, बीएमएम, लक्ष्मी आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा यादव एवं समूह की अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!