श्रावण मास में शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि: अम्बेडकरनगर में 24×7 अवर्स कंट्रोल रूम सक्रिय, मजिस्ट्रेटों की तैनाती!
कावड़ यात्रा 2026: अम्बेडकरनगर में शांति-व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम, श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी!
रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर |31 जुलाई 2026 श्रावण मास का पवित्र पर्व इस वर्ष 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 (रक्षाबंधन) तक पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
विगत वर्षों की परंपरा के अनुसार इस बार भी हजारों शिवभक्त और कांवड़िये विभिन्न पवित्र स्थलों से गंगाजल लाकर जनपद के शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।
भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने शांति, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
प्रशासनिक व्यवस्था इस प्रकार रहेगी: – 09 जोनल मजिस्ट्रेट पूरे जनपद की निगरानी करेंगे, 78 सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक क्षेत्र में तैनात रहेंगे

24×7 कंट्रोल रूम स्थापितश्रद्धालुओं से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। कर्मचारियों की ड्यूटी 8-8 घंटे की तीन पालियों में लगाई गई है।
हेल्पलाइन नंबर:कंट्रोल रूम:7376113790नोडल अधिकारी:9161432808
किसी भी सूचना, समस्या या आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
जिला प्रशासन की अपील जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं और आमजन से अपील की है कि श्रावण मास के दौरान प्रशासन का सहयोग करें, यातायात और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।
साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी को दें। प्रशासन का उद्देश्य है कि यह पावन पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।




