रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकर नगर | तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एनटीपीसी टांडा परिसर में भव्य एवंगरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के विकास के असली नायक—श्रमिकों—को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने श्रमिकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, “देश के विकास की मजबूत नींव श्रमिकों के परिश्रम और समर्पण पर ही टिकी होती है।”
उन्होंने सभी औद्योगिक इकाइयों से अपील की कि श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा, स्वास्थ्यऔर सम्मानजनक कार्य वातावरण को प्राथमिकता दी जाए।
गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में कई प्रमुख अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव, उपायुक्त उद्योग हरि प्रताप मौर्य,
सहायक आयुक्त उद्योग अजय कुमार शर्मा, अल्ट्राटेक के एचआर प्रमुख करुणा करण तिवारी, परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा, महाप्रबंधक (सतर्कता) सुभाष चंद्र सिंह, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश खेतान एवं उप महाप्रबंधक अनुराग सिन्हा शामिल रहे।
सभी अतिथियों ने श्रमिकों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके हितों, सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
श्रमिकों में दिखा उत्साह, साझा किए अनुभव
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह, गर्व और सम्मान का माहौल देखने को मिला। श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए, जिससे आयोजन और भी प्रेरणादायक बन गया।
श्रमिकों के कल्याण पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने अपने संदेश में कहा कि “समाज और राष्ट्र का हर पहिया श्रमिकों की मेहनत से ही गतिमान होता है।”
उन्होंने श्रमिकों की सुरक्षा, समय पर वेतन, स्वास्थ्य सुविधाओं और सम्मानजनक कार्य संस्कृति को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस दौरान एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।
श्रमिकों का योगदान: राष्ट्र निर्माण की असली ताकत देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में श्रमिकों की भूमिका अतुलनीय है। मजदूर दिवस जैसे अवसर न केवल उनके योगदान को सम्मानित करते हैं, बल्कि उनके अधिकारों और गरिमा की याद भी दिलाते हैं।




