रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर | बुनकर नगरी टांडा में नीट (NEET) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को टांडा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राममूर्ति वर्मा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल छात्रों की नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, गुरुजनों और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि “मेहनत, अनुशासन और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आज इन होनहार विद्यार्थियों ने अपनी सफलता से यह सिद्ध कर दिया है कि टांडा की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं। मुझे विश्वास है कि ये छात्र भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।”

इस अवसर पर टांडा विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर सिद्दीकी, मास्टर अशफाक, सपा मीडिया प्रभारी सैय्यद अली, मौलाना इम्तियाज,





