Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – अवशेष कार्य जल्द पूरे कराएं : मंत्री ओमप्रकाश राजभर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज एवं वक्फ मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जनपद भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस में पंचायती राज विभाग,

जिला पंचायत एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक से पूर्व मंत्री जी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।समीक्षा बैठक में पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थल,

पंचायत उत्सव भवन तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री जी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधूरे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

जिला पंचायत द्वारा 15वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग की धनराशि से कराए जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। मंत्री जी ने कहा कि शेष बची धनराशि का उपयोग तेजी से विकास कार्यों में सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों हेतु प्रस्तुत डीपीआर, पंचायत उत्सव भवन तथा अन्य प्रस्तावित नई परियोजनाओं की जानकारी भी मंत्री जी द्वारा प्राप्त की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!