Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मंज़रे हक़ में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा पूरा परिसर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

शिक्षा ही सबसे बड़ी ताकत, मेहनत और लगन से हासिल करें जीवन में ऊंचा मुकाम : हाजी अशफाक अहमद अंसारी

रिपोर्ट:एडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद)       अम्बेडकरनगर। टांडा नगरक्षेत्र के प्रसिद्ध मंज़रे हक़ निस्वां इंटर कॉलेज एवं मदरसा मंज़रे हक़ में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान दोनों शिक्षण संस्थानों में संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

कार्यक्रम में प्रबंधक हाजी अशफाक अहमद अंसारी, सेक्रेटरी हाजी शमीम अख्तर, उप प्रबंधक हाजी अंसार एवं उप सेक्रेटरी हाजी इरशाद अहमद ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो उठा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंज़रे हक़ निस्वां इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं मदरसा मंज़रे हक़ के छात्रों ने देशभक्ति की प्रसिद्ध नज़्म “सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा” प्रस्तुत कर पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम का माहौल बना दिया।

“शिक्षा ही सबसे बड़ी ताकत”

इस अवसर पर मदरसा प्रबंधक हाजी अशफाक अहमद अंसारी ने इंटर कॉलेज की छात्राओं एवं मदरसा के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही इंसान की सबसे बड़ी ताकत है। शिक्षा ऐसा दीपक है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता। शिक्षा के माध्यम से ही विद्यार्थी अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं और समाज में सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन की राह कठिन हो जाती है। इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने और एक अच्छा मुकाम हासिल करने की दिल में उमंग होनी चाहिए।

हाजी अशफाक अहमद अंसारी ने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत, लगन और शिक्षा को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया तथा देश के जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र की तरक्की में योगदान देने की प्रेरणा दी।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य रूप से खजांची कारी मक्की, नन्हे भाई, टाइगर भाई, जमाल भाई, जमाल अफजल भाई, गुफरान अहमद, मौलाना अजहर, हाजी तनवीर, हाजी इरफान, अब्दुल अलीम, वरिष्ठ लिपिक फैजुलहोदा अंसारी सहित कॉलेज के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं मदरसा के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

सभी ने स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति, शिक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!