रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर। मुस्लिम निस्वां इंटर कॉलेज, टांडा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय के अध्यक्ष हाजी जमाल अख्तर एवं प्रबंधक हाजी सुहेल अहमद ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गूंजा तो पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो उठा। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या विद्यावती देवी, प्राइमरी प्रधानाचार्या फरजाना खातून, मास्टर मुन्तज़िम,
सेक्रेटरी शमीम हयात, सरफराज अहमद, हाजी आकिल, रबीउल्लअव्वल, मोहम्मद आसिफ सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।




