Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

एनटीपीसी टांडा में “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” का भव्य शुभारंभ: स्वच्छता संकल्प से जनभागीदारी तक का सफर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

“कचरे से कंचन” की थीम पर 16 से 31 मई तक चलेंगे जागरूकता अभियान, प्रतियोगिताएं और स्वच्छता श्रमदान

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| टांडा, अम्बेडकरनगर | 16 मई 2026: विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में एनटीपीसी टांडा परियोजना में 16 मई से 31 मई 2026 तक “स्वच्छता हर किसी का दायित्व है”

थीम पर “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों, उनके परिजनों, विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय में स्वच्छता के प्रति चेतना जागृत कर स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

उमंग स्टेडियम से हुई शुरुआत पखवाड़े का शुभारंभ शनिवार को उमंग स्टेडियम से प्रभात फेरी एवं सामूहिक स्वच्छता शपथ ग्रहण के साथ किया गया। इस दौरान परियोजना एवं टाउनशिप परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

प्रमुख आयोजन एवं गतिविधियां:

विद्यार्थियों के लिए: निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं “कबाड़ से जुगाड़” जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं।

महिला वर्ग के लिए: “अपशिष्ट से सर्वोत्तम” प्रतियोगिता, जिससे पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिलेगा।

जन-जागरूकता हेतु: “कचरे से कंचन”, “प्लास्टिक मुक्त भारत: आवश्यकता और समाधान” विषयों पर नुक्कड़ नाटक, सेमिनार और वृक्षारोपण अभियान।

विशेष सफाई अभियान: पूरे पखवाड़े के दौरान टाउनशिप, परियोजना क्षेत्र एवं आसपास की ग्राम सभाओं में नालियों की सफाई, घास कटाई, फॉगिंग तथा स्वच्छता श्रमदान निरंतर जारी रहेंगे।

एनटीपीसी टांडा प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों, सहयोगी संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों से इस पखवाड़े में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की अपील की है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!