रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! मुबारकपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी देने के लिए एक विनम्र अपील की जा रही है।
मार्च माह में लगभग 2 करोड़ रुपये का राजस्व जमा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से लगभग 85 लाख रुपये का राजस्व अभी तक प्राप्त हुआ है।
विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें जर्जर तारों को बदलना, ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाना, और नए ट्रांसफार्मर लगाना शामिल है।
इसके अलावा, ओवरलोड फीडर सुलेमपुर को अच्छी बिजली देने के लिए एक अतिरिक्त नया फीडर बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है और इसका कार्य शुरू हो गया है।
गर्मी में अच्छी और फाल्ट रहित बिजली देने के लिए मुबारकपुर क्षेत्र के सभी ट्रांसफार्मर की आन साइट मरम्मत और तेल भरने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
इसके लिए क्षेत्र के बुनकर साथियों और अन्य विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया जा रहा है कि वे अपने बकाया विद्युत बिल जमा करें ताकि विभाग के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके और सभी को निर्बाध रूप से बिजली मिलती रहे।





Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.