Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर में दिल दहला देने वाली घटना: चार मासूम बच्चों की हत्या, मां पर शक – फरार आरोपी की तलाश तेज!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मुरादाबाद से एक सनसनीखेज और हृदय विदारक मामला सामने आया है।यहां एक महिला पर अपने ही चार बच्चों की हत्या कर फरार होने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अपने बच्चों को मारकर घर से फरार हो गई है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब जांच की, तो वहां एक साथ चार बच्चों के शव बरामद हुए, जिसे देखकर सभी स्तब्ध रह गए।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि मृत बच्चों की उम्र क्रमशः 8 वर्ष, 10 वर्ष, 12 वर्ष और 14 वर्ष है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है और पिछले एक वर्ष से घर नहीं आया है। महिला अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रह रही थी।

एसपी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला महिला द्वारा ही अंजाम दिया गया प्रतीत होता है, जो घटना के बाद से फरार है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक हत्या में प्रयुक्त कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या किस प्रकार की गई।

एसपी प्राची सिंह ने कहा कि मामले की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है। महिला के पकड़े जाने के बाद ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ सकेगा। यदि जांच में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य बिंदु:

एक ही परिवार के चार बच्चों की संदिग्ध हत्या, मां पर हत्या का आरोप, घटना के बाद से फरार पति विदेश में, परिवार घर में अकेला रह रहा था, हत्या का तरीका अभी स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है पुलिस की कई टीमें जांच और तलाश में जुटी है!

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!