रिपोर्ट: News10plus| अम्बेडकरनगर : जनपद के थाना सम्मनपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मौके का गहन निरीक्षण किया।

प्राची सिंह ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका खुलासा भी कर दिया जाएगा और अगर इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग जुटाए जा सकें।
मुख्य बिंदु
थाना सम्मनपुर क्षेत्र में मिला संदिग्ध शव, एसपी प्राची सिंह ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, फॉरेंसिक टीम जुटी साक्ष्य एकत्र करने में, हर पहलू से जांच जारी, जल्द खुलासे का दावा।




