Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

टांडा तहसील सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित नई कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद| टांडा अम्बेडकरनगर | 31 मई 2026| उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, जनपद अम्बेडकरनगर शाखा के निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को तहसील टांडा में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।चुनाव अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया संघ के निर्धारित कार्यक्रम एवं आदेशों के अनुपालन में संपन्न कराई गई।

सभी पदों पर निर्विरोध और निर्वाचन होने से संघ के सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवगठित कार्यकारिणी से लेखपालों की समस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती तथा राजस्व कार्यों में और अधिक प्रभावी योगदान की अपेक्षा जताई जा रही है।

निर्वाचन प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहे जितेंद्र यादव जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जनपद अम्बेडकरनगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश वर्मा,

कनिष्ठ उपाध्यक्ष राम सेमी, संगठन मंत्री रमाकांत वर्मा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद राशिद अख्तर, उपमुख्यमंत्री गुलशन बानो, ऑडीटर अंकित मिश्र, मीडिया प्रभारी अमन सोनकर,  

निर्विरोध एवं निर्वाचित पदाधिकारीयों के नाम

निर्वाचित अध्यक्ष: प्रमेंद्र कुमार पटेल, मंत्री: अवधेश कुमार, बाकी पदाधिकारीयों को निर्विरोध घोषित किया गया उपाध्यक्ष: चन्द्र प्रकाश, कनिष्ठ उपाध्यक्ष: श्रीमती सोनी चौधरी, उपमंत्री: प्रभात चन्द्र राजन, कोषाध्यक्ष: कृष्ण कुमार, ऑडिटर: प्रिंस,

चुनाव अधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर परिणाम घोषित किया गया। इसके उपरांत संबंधित अधिकारियों एवं प्रत्याशियों को सूचना प्रेषित की गई तथा स्थानीय समाचार माध्यमों को भी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद दिशा मिलने की उम्मद

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के सदस्यों ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी लेखपालों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक एकता और राजस्व विभाग के कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!