रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर। जनपद में ईदुल अज़हा (बकरा-ईद) के तीसरे दिन एक परिवार की खुशियां बदली मातम में मामला थाना सम्मानपुर क्षेत्र के ग्राम लखनिया-शफीपुर का बताया जा रहा है,
जहां बीती रात्रि समय लगभग 09 बजें के आसपास एक शराबी युवक जो शराब के नशे में धुत्त गांव के रास्ते पर बैठा था सामने से आये तीन युवकों ने उससे हटने का अनुरोध किया फिर क्या था।
शराबी युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जिसमें तीन युवक घायल हो गए और एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सम्मनपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लखनिया-शफीपुर में दो पक्षों के बीच रास्ते से हटने के लिए कहने पर मारपीट शुरू हो गई जिसमें इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
हालांकि सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सम्मनपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ग्राम लखनिया-शफीपुर निवासी सुनील पुत्र अमरजीत शराब के नशे में धुत्त था
जो गांव के रास्ते में अवरोध करके बैठा था सामने से आये तीन युवकों ने उससे हटने के लिए कहा जिस पर शराब के नशे में धुत्त युवक सुनील पुत्र अमरजीत ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ साहिल, जमशेद और यासीन से मारपीट शुरू कर दी
जो सिर्फ उस रास्ते से आगे गुजरना चाहते रहे थे। जहां रास्ता अवरुद्ध होने के कारण सिर्फ वे तीन शराबी युवक से रास्ते से हटने का अनुरोध किया था जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट में साहिल, जमशेद और यासीन घायल हो गए।
और इलाज के बीच मोहम्मद साहिल पुत्र शकील अहमद की मौत हो गई। यहां से एक बार फिर से बताते चलूं हालांकि घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलालपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने साहिल और यासीन की स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया।
जहां जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 23 वर्षीय मोहम्मद साहिल पुत्र शकील अहमद की मृत्यु हो गई। और परिजनों में खबर मिलते ही कोहराम मच गया हालांकि घटना की पुष्टि करते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी अकबरपुर नितीश कुमार मिश्रा ने बताया कि
मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
ईदुल अज़हा बकरा-ईद के त्योहार के तीसरे दिन दो पक्षों में खूनी संघर्ष, रास्ते से हटने के लिए कहने पर शुरू हुआ था विवाद जो हिंसा में बदल गया, जिसमें 23 वर्षीय मोहम्मद साहिल पुत्र शकील अहमद की इलाज के दौरान मौत हो गई, मौत के बाद साहिल के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।




