रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सदरपुर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाल रोग विभाग, महिला रोग विभाग, एमरजेंसी वार्ड, दवा काउंटर, ओपीडी काउंटर सहित विभिन्न वार्डों एवं अकादमिक ब्लॉक का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मिली जानकारी
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी में तैनात डॉक्टर से आज के ओपीडी के बारे में जानकारी प्राप्त की। दवा काउंटर के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य मेडिकल कॉलेज द्वारा अवगत कराया गया कि सभी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
मरीजों से वार्ता
जिलाधिकारी ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं एवं भोजन/नाश्ता व्यवस्थाओं आदि की जानकारी प्राप्त की। मरीजों द्वारा अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाएं प्राप्त हो रही हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संपूर्ण मेडिकल कॉलेज में नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं यथा भोजन, रहने, खेल एवं मनोरंजन आदि के विषय में फीडबैक प्राप्त किया।
निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी
निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ आभास कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ उमेश सहित अन्य संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे।





Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/da-DK/register?ref=V3MG69RO
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.