Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

भाजपा को मिला नया नेतृत्व: दिलीप देव पटेल बने जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को नई मजबूती देते हुए वरिष्ठ नेता दिलीप देव पटेल को पार्टी कानया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय आगामी चुनावों की रणनीति और संगठन विस्तार के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है।

दिलीप देव पटेल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पूर्व वे जिला महामंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं और पार्टी की नीतियों एवं संगठनात्मक संरचना की गहरी समझ रखते हैं।उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लड्डू खिलाकर खुशी का इज़हार किया

और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता, भाईचारे और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता,

आनंद मिश्र तथा मीडिया प्रभारी विकाश निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने कहा कि “दिलीप देव पटेल एक अनुभवी, कर्मठ और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेता हैं।

उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। आगामी चुनावों में भाजपा और अधिक सशक्त रणनीति के साथ जनता के बीच उतरेगी।

”पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि दिलीप देव पटेल की नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी तथा जिले में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!