Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अग्निकांड पीड़ितों के साथ प्रशासन: डीएम ईशा प्रिया ने पहुंचकर दी ₹1.08 लाख की राहत सहायता!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 05 मई 2026 जनपद के ग्राम सभा दुल्लापुर डोमनेपुर में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड सेप्रभावित परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया स्वयं पीड़ित के आवास पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने पीड़ित भुलई पुत्र चनगू एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री केनिर्देशानुसार पीड़ित परिवार के बैंक खाते में ₹1,08,000 (एक लाख आठ हजार रुपये) की आर्थिक सहायता राशि पहले ही प्रेषित की जा चुकी है।

जिलाधिकारी ने मौके पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को हर आवश्यक सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए और किसी भी प्रकार की समस्या लंबित न रहे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु भी मौजूद रहीं।

मुख्य बिंदु

अग्निकांड पीड़ित परिवार से डीएम ने की मुलाकात, ₹1.08 लाख की आर्थिक सहायता सीधे खाते में ट्रांसफर, मौके पर पहुंचकर हालात का लिया जायजा हर संभव मदद का दिया भरोसा!

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!