Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

News10plus | टांडा में जनसुनवाई: समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश, स्वच्छता और जनसुविधाओं पर सख्त रुख!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| टांडा अम्बेडकरनगर | 05 मई 2026 (मंगलवार) नगर पालिका परिषद टांडा में आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ ने की।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिन पर अध्यक्ष ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

अध्यक्ष शबाना नाज़ ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की आख्या प्रस्तुत की जाए, ताकि आगे की कार्रवाई समयबद्ध ढंग से की जा सके।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर सख्ती

स्वच्छ सर्वेक्षण मिशन 2026 के तहत नगर क्षेत्र के सभी मोहल्लों में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा संचालित सभी सामुदायिक शौचालयों की 100% सफाई, रंगाई-पुताई और रखरखाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

भीषण गर्मी से राहत के निर्देश

गर्मी को देखते हुए नगर क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर शुद्ध ठंडा पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र फ्रीजर लगाने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

नगर पालिका परिषद टांडा के जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया नगरक्षेत्र के अधिकांश प्वाइंटो पर फ्रीजर लगे हैं, बाकी कुछ स्थानों पर लगाना बाकी है जिसे शीघ्र ही लगा दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार

प्रमुख और चिन्हित स्थानों पर कुल मिलाकर लगभग 22 – फ्रीजर लगाए जाएंगे हालांकि नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया आवश्यकता पड़ने पर ज़रूरत के अनुसार प्रस्ताव में लाकर और भी फ्रीज़र लगाए जा सकते हैं।

‘नेकी की दीवार’ पहल को मिलेगा गति

नगर के मोहल्ला सिकंदराबाद में निर्माणाधीन आर.आर.आर.- रिडियूस, रियूज़, रिसाइकिल, (Reduce, Reuse, Recycle) आधारित ‘नेकी की दीवार’ परियोजना को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इस पहल के तहत लोग अपने अनुपयोगी कपड़े और वस्त्र यहां रख सकेंगे, जिन्हें जरूरतमंद लोग निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।

उपजिलाधिकारी न्यायिक/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी

उपजिलाधिकारी न्यायिक एवं प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नीरज कुमार गौतम ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सभी सार्वजनिक स्थलों और शौचालयों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई सुनिश्चित की जाएगी।

नगर पालिका अधिकारियों की जनता से अपील

अधिकारियों ने नगरवासियों से अपील की कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि टांडा नगर को स्वच्छ और आदर्श शहर बनाया जा सके।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!