रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद/ अम्बेडकरनगर |12 मई 2026 जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने मंगलवार को टांडा स्थित सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) टांडा टेक्सटाइल एसोसिएशन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेपियर लूम, वायरपीन तथा कॉर्निंग संचालित मशीनों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। केंद्र में स्कूल ड्रेस, लोई, गमछा सहित अन्य टेक्सटाइल उत्पादों का निर्माण किया जा रहा था।
डीएम ने वायरपीन मशीन को अधिक आधुनिक व दक्ष बनाने के लिए पीएलसी आधारित स्वचालन उपकरणों के प्रयोग का सुझाव दिया।
साथ ही उन्होंने सीएफसी में हैंडलूम सेक्टर को बढ़ावा देने पर जोर दिया ताकि पारंपरिक बुनकरों को भी तकनीकी सहयोग मिल सके। डीएम ने केंद्र में निर्मित सभी उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की।
सीएफसी निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने सकरावल पूर्वी स्थित दो पावर लूम इकाइयों का भी दौरा कर उत्पादन प्रक्रिया व चुनौतियों की जानकारी ली।
इस दौरान ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, एसडीएम टांडा शशि शेखर, सहायक आयुक्त उद्योग अजय कुमार शर्मा, उद्यमी मित्र अखिलेश पटेल, टांडा टेक्सटाइल एसोसिएशन के निदेशक कासिम अंसारी तथा सीएफसी के सदस्यगण मौजूद रहे।




