Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज: डीएम-एसपी ने गोविंद साहब पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) अम्बेडकरनगर | 04 अगस्त 2026! 07 अगस्त 2026 को जनपद अम्बेडकरनगर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने तहसील आलापुर के विकासखंड रामनगर स्थित पूर्वांचल के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गोविंद साहब पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, मंच, वीआईपी आगमन-प्रस्थान मार्ग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी नियमित रूप से स्थल का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करें और प्रत्येक व्यवस्था समय रहते पूरी कराएं।

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, जिला पंचायत, विद्युत विभाग, उप जिलाधिकारी आलापुर, तहसीलदार आलापुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!