डीएम और एसपी ने टांडा नगर के जुड़वां कस्बा मुबारकपुर तलवापार हक्कानी शाह बाबा, हंस तिराहे की मस्जिद व ईदगाह पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और कानून व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया!
रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर|09 मई 2026 को जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह सर्वप्रथम पहुंची टांडा कोतवाली जहां उन्होंने थाना दिवस पर जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्यायो के निस्तारण पर समिक्षा की
जिसके बाद उन्होंने समस्त अधिकारियों के साथ टांडा नगर के जुड़वां कस्बा मुबारकपुर पहुंचकर वहां का जायजा लिया। और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जहां हम आपको बता दें
आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने आज शनिवार 09 मई 2026 को तहसील टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर, सिकंदराबाद,
थाना अलीगंज क्षेत्र के तलवापार हक्कानी शाह बाबा, अलीगंज क्षेत्र अंतर्गत हंस तिराहे पर स्थित मस्जिद एवं ईदगाह सहित आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, आवागमन, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायज़ा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया
कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक होते हैं।
ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, नियमित भ्रमण करने तथा सतर्कता बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी टांडा, डॉ शशिशेखर, क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार सिंह, थाना कोतवाली टाण्डा प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी, अलीगंज थाना अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




