मिम्बरे रसूल से मौलाना सैय्यद मैहताब हुसैन बलरामपुरी ने कर्बला के बहत्तर शहीदों के मसायब किए बयान, नम आंखों से पेश किया गया पुरसा!
रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) अम्बेडकरनगर | टांडा। अंजुमन अब्बासिया सकरावल के नेतृत्व में शबे 28 सफ़र की रात्रि में इमामबाड़े से अलम और ताबूत की शबीह के साथ–

मजलिस को मिम्बरे रसूल से आली जनाब मौलाना सैय्यद मैहताब हुसैन बलरामपुरी ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कर्बला के बहत्तर शहीदों की शहादत और उनके मसायब को बयान किया। मसायब सुनकर मजलिस में मौजूद मोमनीन एवं जायरीन भावुक हो उठे और नम आंखों से बीबी फात्मा ज़हरा (स.अ.) को उनके लाल का पुरसा पेश किया।

जुलूस के दौरान अकीदतमंदों में गम और अकीदत का माहौल देखने को मिला। कर्बला के शहीदों की याद और उनके प्रति श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी रहा। कार्यक्रम में मोमनीन, जायरीन एवं अंजुमन के सदस्य शामिल रहे।




