डीएम ईशा प्रिया की अपील के बाद टांडा में दिखी सक्रियता,नज़ूल लिपिक अरशद जमाल ने तकनीकी मदद के लिए चेयरमैन को दिया जनगणना बुक!
रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर |भारत की जनगणना 2027 – के क्रम में गुरुवार 07 मई 2026 को जिलाधिकारी ईशा प्रिया द्वारा शुरू हुई जनगणना में सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील के बाद टांडा से 08 मई शुक्रवार को बड़ा संदेश गया।
नगर पालिका परिषद टांडा की अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ ने अपने कार्यालय में ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जनगणना की औपचारिक शुरुआत की।
इस मौके पर उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा, “सही जनगणना ही विकास योजनाओं की मजबूत नींव है। मेरी सभी टांडा वासियों से विनम्र अपील है!
कि अधिक से अधिक संख्या में सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरें और देश की अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में योगदान दें।”
उन्होंने टांडा नगर का खुद को ‘प्रथम नागरिक’ बताते हुए कहा कि सभी नागरिक स्व-गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इससे सरकार की कल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सकेंगी।
नगर पालिका अध्यक्ष को आनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में नगर पालिका परिषद टांडा के नज़ूल लिपिक अरशद जमाल ने महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग के लिए जनगणना बुक उपलब्ध करवाया।
नगर पालिका परिषद टांडा अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ का संदेश:”जनगणना में अपनी सहभागिता दर्ज कराकर देश की नींव को मजबूत करने में अपना योगदान जरूर दें”




