Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

भारत जनगणना 2027 में बढ़ी जनभागीदारी: पत्रकारों व सामाजिक संगठनों ने टांडा नगर पालिका पहुंचकर स्व जनगणना सेल्फ एन्यूमरेशन में दर्ज कराई अपनी सहभागिता!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अपील के बाद नगर पालिका टांडा में दिखा उत्साह, हेल्प डेस्क पर जुटे नगरवासी!

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 09 मई 2026 जनपद की तहसील टांडा में भारत जनगणना 2027 को लेकर जनभागीदारी लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है।

आज शनिवार 09 मई 2026 को नगर पालिका परिषद टांडा में पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों की संयुक्त टीम ने पहुंचकर जनगणना सेल्फ एन्यूमरेशन अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

हिंदी दैनिक समाचार-पत्र जनमोर्चा/तरुणमित्र के वरिष्ठ पत्रकार ओमशंकर सोनी कस्बा पच्चिम, हिंदी दैनिक समाचार-पत्र अवधनामा के वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद दानिश मेंहदी निवासी मीरानपुर, एवं नगर क्षेत्र की चर्चित सामाजिक संस्था न्यू सिटिजन ऑफ कौंसिल के चेयरमैन डॉ. तारिक मंज़ूर छज्जापुर निवासीतथा संस्था के डायरेक्टर एवं उर्दू दैनिक रोज़ टाइम्स मुंबई के पत्रकार अनवारूल खान निवासी कस्बा, के नेतृत्व में संयुक्त रूप से इकट्ठा होकर नगर पालिका परिषद टांडा पहुंचकर भारत जनगणना 2027 सेल्फ एन्यूमरेशन में भाग लिया।

इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने नगर पालिका परिसर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली तथा जनगणना रजिस्टर में अपना नाम, मोबाइल नंबर और मोहल्ले का विवरण दर्ज कराया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा

गौरतलब है कि जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अपील के बाद नगर पालिका परिषद टांडा की अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ ने शुक्रवार 08 मई 2026 को स्व गणना ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर नगरवासियों को जनगणना में सहभागिता का संदेश दिया था।

उनकी पहल के बाद नगर क्षेत्र में जनगणना अभियान को लेकर जागरूकता और उत्साह में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।शनिवार शाम लगभग 5 बजे नगर पालिका परिषद टांडा में आयोजित इस अभियान के दौरान नज़ूल लिपिक अरशद जमाल के नेतृत्व में

कंप्यूटर ऑपरेटर जुल्फेकार अहमद एवं जनगणना हेल्प डेस्क तकनीकी सहायक अब्दुल्लाह ने ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया में लोगों की तकनीकी सहायता की।नगर पालिका परिषद टांडा में 07 मई से जनगणना हेल्प डेस्क संचालित किया जा रहा है,

जहां नागरिकों को ऑनलाइन जनगणना प्रक्रिया से संबंधित सहायता प्रदान की जा रही है। प्रशासन की ओर से बताया गया। कि जनगणना कार्य हेतु 172 प्रगणक एवं 29 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं,

जो डोर-टू-डोर जाकर जनगणना संबंधी जानकारी एकत्रित करेंगे। इस कार्य में विद्यालयों के अध्यापक, आंगनबाड़ी कर्मचारी, राजस्व विभाग एवं नगर पालिका परिषद टांडा के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे डॉ. तारिक मंज़ूर, सिटीजन ऑफ कौंसिल के डायरेक्टर/रोज़ टाइम्स मुम्बई के वरिष्ठ पत्रकार अनवारूल खान, आसोपुर केबीसी स्कूल के मैनेजर/न्यू सिटीजन ऑफ कौंसिल के कार्यकारणी सदस्य मोहम्मद मुरसलीन, निवासी छज्जापुर,

वरिष्ठ पत्रकार ओम शंकर सोनी, वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद दानिश मेंहदी, पूर्व सभासद एवं सपा नेता मुशीर आलम अंसारी, टीजी- 2 वकार मेंहदी, रेहान मेंहदी,

मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद शाहिद रज़ा, अरशद हयातगंज, मोईनुद्दीन हयातगंज, नेहाल अहमद मुबारकपुर, मोबीन काजीपुरा सहित एक दर्जन से अधिक लोग उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा –“आगे बढ़ें, जनगणना में सहयोग करें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।”

इस अवसर पर नज़ूल लिपीक अरशद जमाल ने बताया 07 मई से नगर पालिका में जनगणना हेल्प डेस्क संचालित है यदि किसी भी व्यक्ति को आनलाइन जनगणना सेल्फ एयूमरेशन फार्म भरने में किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो तत्काल सम्पर्क करें यहां पर पूरा सहयोग मिलेगा।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!