Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मोहर्रम 2026: टांडा में सबील-ए-सकीना के लिए 5 से 7 मोहर्रम तक होगा चीनी वितरण, ताज़ियादारों से समय पर प्राप्त करने की अपील

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

टांडा, अम्बेडकरनगर। मोहर्रम का पर्व पूरी दुनिया में अत्यंत श्रद्धा, अकीदत और ग़म-ए-हुसैन के साथ मनाया जाता है। इन दिनों चारों ओर “या हुसैन” की सदाएं गूंज रही हैं तथा मजलिसों, मातम और जुलूसों का सिलसिला जारी है।ग़म-ए-हुसैन में अकीदतमंद बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और सबील, नज़र-नियाज़ एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।

इसी क्रम में टांडा नगर के मोहल्ला मीरानपुरा स्थित राजा मोहम्मद रज़ा के वंशज एवं मुतवल्ली राजा सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी नजमी (भाई) के नेतृत्व में प्रतिवर्ष नगर के विभिन्न इमाम चौकों के ताज़ियादारों को सबील-ए-सकीना के लिए चीनी वितरित की जाती है।

परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 5 मोहर्रम (रविवार, 21 जून 2026) से 7 मोहर्रम (मंगलवार, 23 जून 2026) तक राजा मैदान, मोहल्ला मीरानपुरा में चीनी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

मुतवल्ली राजा सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी नजमी (भाई) ने नगर के सभी इमाम चौकों के ताज़ियादारों से अपील की है कि वे अपने-अपने इमाम चौकों पर सबील के आयोजन हेतु निर्धारित समय के भीतर चीनी प्राप्त कर लें।

चीनी वितरण राजा मैदान स्थित मस्जिद के बगल में बने मुतवल्ली कार्यालय से किया जाएगा।

मोहर्रम के अवसर पर यह सेवा वर्षों से चली आ रही धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आपसी भाईचारे, इंसानियत और इमाम हुसैन की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती है।

स्थान: राजा मैदान, मोहल्ला मीरानपुरा, टांडा, वितरण केंद्र: मस्जिद के बगल स्थित मुतवल्ली कार्यालय तिथि: 21 जून 2026 से 23 जून 2026 (5 से 7 मोहर्रम)

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!