Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मिशन शक्ति की बड़ी सफलता: मालीपुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मालीपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।मिशन शक्ति केन्द्र की पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद एक गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा

थाना अध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य के नेतृत्व में मिशन शक्ति केन्द्र पुलिस टीम लगातार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। जानकारी के अनुसार, 24 मई 2026 को थाना मालीपुर में एक युवती के गुमशुदा होने की सूचना प्राप्त हुई थी।सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए खोजबीन शुरू कर दी। मिशन शक्ति केन्द्र पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न माध्यमों से सूचनाएं एकत्रित कीं और युवती की तलाश में अभियान चलाया।

पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई और 01 जून 2026 को गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

युवती की सुरक्षित बरामदगी से परिजनों में खुशी का माहौल है। उन्होंने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मिशन शक्ति अभियान की सराहना की।

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता और सम्मान के लिए उसके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

उपनिरीक्षक सविता, महिला कांस्टेबल भारती, जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!