रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद| अंबेडकरनगर : हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट, अंबेडकरनगर इकाई ने 30 मई को एक भव्य संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. शरद यादव द्वारा संचालित के.एन. इंडस्ट्रीज, प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट, बसखारी कार्यालय में संपन्न हुआ।
उपज के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष गुप्ता के संयोजन में इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए ‘अंबेडकरनगर उपज सम्मान’ की शुरुआत की गई।
दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन ओमकार गुप्ता और विशिष्ट अतिथियों विमला पति त्रिपाठी व वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. शरद यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उपजा के पदाधिकारियों ने सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र, माला और सम्मान पत्र देकर ‘अंबेडकरनगर उपजा सम्मान’ से अलंकृत किया।
पत्रकारिता को दिशा देने पर जोर मुख्य अतिथि ओमकार गुप्ता ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाज को सही दिशा देते हैं। उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि उनके हितों की हर लड़ाई में वे साथ खड़े रहेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार विमला पति त्रिपाठी, बचुली मिश्र, डॉ. निपेंद्र श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, सत्यप्रकाश मौर्य, जावेद सिद्दीकी, आशा जयसवाल, मोहम्मद आजम, सहित
अनेक वक्ताओं ने निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी ने जनपद में पत्रकारों के हित में उपज द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
एक दर्जन से अधिक पत्रकार व समाजसेवीयों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विमला पति त्रिपाठी, बचुली मिश्रा, अनिल तिवारी, सत्य प्रकाश मौर्य,
डॉ. निपेंद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद आजम, घनश्याम भारती, आशा जायसवाल, नृपेंद्र सिंह श्रीवास्तव, पीयूष कटैया, अशोक कुमार पांडे, नवीन मल्होत्रा को सम्मानित किया गया।
समाज सेवा के लिए डॉ. शरद यादव, राम प्यारे विश्वकर्मा, जावेद राइन, मोहम्मद असलम, यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता को सम्मान मिला। सोशल मीडिया पर सक्रिय युवा पत्रकार अनुज कुमार यादव, शिक्षक से पत्रकार बने सर्वेश कुमार गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव,
अयोध्या समाचार के प्रभारी दुर्गेश पांडे, महेंद्र मिश्रा, गिरीश मिश्रा, जे.आर.पी.सी. जिला अध्यक्ष सिफत हुसैन, महामंत्री जावेद अहमद, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज मद्धेशिया को भी सम्मानित किया गया।
सुभाष गुप्ता को उपज प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर उन्हें विशेष सम्मान देकर जनपद की उपलब्धि के रूप में सराहा गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मातृशक्ति आशा जायसवाल ने किया। जिला महामंत्री अरुण मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरविंद तिवारी, सचिव हरिओम गुप्ता, दिलीप सोनी, मोकीम खान, राजेश तिवारी,
सैयद नवाज, फैमी अब्बास, शहनवाज अशरफ, नरेंद्र तिवारी, जितेंद्र भार्गव, आशुतोष श्रीवास्तव, विकास निषाद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और समाजसेवी उपस्थित रहे।
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह कार्यक्रम को बल देने मुख्य रूप से उपज में प्रदेश स्तर पर कार्य कर रहे,
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निपेंद्र श्रीवास्तव का अम्बेडकरनगर जनपद में उपज संगठन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उन्होंने हमेशा समय समय पर उपज के विस्तार को जनपद में बड़े स्तर पर विस्तार करने में अपनी भूमिका निभाई है।




