रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 31 मई 2026। जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टाण्डा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 09:30 बजे ग्राम प्यारेपुर मुबारकपुर क्षेत्र में
छापेमारी के दौरान सूरज पुत्र तुलसी राम (24 वर्ष) निवासी ग्राम प्यारेपुर मुबारकपुर, थाना कोतवाली टाण्डा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13 पाउच (200 एमएल) अवैध देशी शराब ब्लू लाइम बरामद की गई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली टाण्डा में मुकदमा अपराध संख्या 134/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त, सूरज पुत्र तुलसी राम (24 वर्ष) निवासी – ग्राम प्यारेपुर मुबारकपुर, थाना कोतवाली टाण्डा, जनपद अम्बेडकरनगर, बरामदगी 13 पाउच अवैध देशी शराब (ब्लू लाइम) प्रत्येक पाउच 200 एमएल
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम- उपनिरीक्षक राहुल कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल राजेश मौर्य, कांस्टेबल राजकुमार, पुलिस का संदेश
जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।




