रिपोर्ट:News10plus| अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर शनिवार 30 मई 2026 को जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा

प्रदर्शन का नेतृत्व टांडा विधानसभा विधायक राममूर्ति वर्मा, आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त, जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव तथा पूर्व एमएलसी अजय प्रताप उर्फ विशाल वर्मा ने किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में सपाई एकत्र हुए और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
सपा नेताओं का सरकार पर आरोप है कि लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि सरकार जनता की
मूल समस्याओं के समाधान में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।
इस अवसर पर जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, विधानसभा अध्यक्ष संदीप कुमार, टांडा नगर अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ,
सपा नेता पूर्व चेयरमैन हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी, सपा नेता मोहम्मद समई, अली, उजैर अहमद, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।




