रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 04 मई 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों को लेकर
समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी नगर निकायों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक निकाय तय मानकों पर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करे।
डीएम ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, गीले-सूखे कचरे के निस्तारण, सैनिटरी वेस्ट व घरेलू खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन, C&D वेस्ट, फीकल
स्लज ट्रीटमेंट, रात्रिकालीन सफाई, जलाशयों की स्वच्छता, ट्विन बिन्स, आरआरआर सेंटर, वेस्ट टू वंडर पार्क और जन-जागरूकता गतिविधियों (IEC) पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण को जन-अभियान बनाते हुए जनसहभागिता बढ़ाई जाए और नवाचार के जरिए बेहतर रैंकिंग सुनिश्चित की जाए।
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर तत्काल अमल के निर्देश दिए गए।
बैठक में एडीएम (वित्त/राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु, एडीएम (न्यायिक) रंजीत सिंह समेत सभी नगर निकायों के अध्यक्ष व अधिकारी मौजूद रहे।




