रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | दिनांक- 05 मई 2026 पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक
(पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली अकबरपुर पुलिस को अहम सफलता मिली है।
क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने तत्पर कार्रवाई करते हुए गुमशुदा महिलाओं एवं बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।
बताया गया कि 29 अप्रैल 2026 को महिलाओं व बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसकी जांच उपनिरीक्षक ब्रह्मप्रकाश श्रीवास्तव को सौंपी गई।
जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम गुरुग्राम (हरियाणा) पहुंची और सेक्टर-48 स्थित सेंट्रल पार्क से सभी को सुरक्षित बरामद किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि महिलाएं पारिवारिक नाराजगी के चलते बच्चों के साथ स्वयं ही वहां गई थीं और उनके साथ कोई आपराधिक घटना नहीं हुई।
बरामद सभी महिलाओं व बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।
बरामदगी टीम:
उपनिरीक्षक ब्रह्मप्रकाश श्रीवास्तव, कांस्टेबल अनुज कुमार मौर्य, महिला कांस्टेबल रचना सक्सेना, आदि पुलिस टीम के लोगों शामिल रहे।




