Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

शिक्षामित्रों को बड़ी राहत: मानदेय 10 हजार से बढ़कर 18 हजार, अम्बेडकरनगर के 1911 शिक्षामित्र लाभान्वित!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

मुख्यमंत्री के निर्णय से प्रदेशभर में 1.43 लाख शिक्षामित्रों को फायदा, लोहिया भवन में हुआ सम्मान समारोह

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 5 मई 2026 में मंगलवार को “शिक्षामित्र सम्मान समारोह” का आयोजन लोहिया भवन सभागार, अकबरपुर में

किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें जनपद स्तर पर बड़ी संख्या में शिक्षामित्र, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद, सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी ईशा प्रियाएवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए।

मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया जाना सरकार की संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके योगदान से ही शिक्षा की नींव मजबूत होती है।

वहीं, एमएलसी हरिओम पाण्डेय और विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक और ऐतिहासिक फैसले ले रही है। मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्रों का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा।जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने शिक्षामित्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय उनके मनोबल को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने “स्कूल चलो अभियान”

को सफल बनाने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही शिक्षण गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश भी दिए।

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला है और इसमें शिक्षामित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र लाभान्वित हुए हैं, जिनमें अम्बेडकरनगर के 1911 शिक्षामित्र शामिल हैं।

मानदेय वृद्धि से उत्साहित शिक्षामित्रों ने सरकार का आभार जताते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!