रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| टांडा, अम्बेडकरनगर ! 15 मई 2026 मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, विद्युत वितरण खण्ड टांडा के तत्वावधान में आज 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर में मेगा विद्युत कैम्प का आयोजन किया गया।

कैम्प की मुख्य उपलब्धियां:
शिकायत निस्तारण: कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका प्राथमिकता पर समाधान किया गया। मीटर बदलाव: मीटर संबंधी 4 प्रकरणों में मौके पर ही खराब मीटर बदलकर नए मीटर स्थापित किए गए।
बिल संशोधन: बिल संशोधन के 11 प्रकरणों में स्थलीय जांच पूरी कर ली गई है। सभी का निस्तारण अगले कार्यदिवस तक कर दिया जाएगा।
नए कनेक्शन: 4 नए विद्युत कनेक्शन के आवेदन पंजीकृत किए गए। 2 दिन के भीतर स्थलीय निरीक्षण कर कनेक्शन जारी किए जाएंगे। राजस्व संग्रह: 45 उपभोक्ताओं ने कैम्प में ₹1,15,998 का बिजली बिल जमा किया।
कैम्प में मौजूद अधिकारी-कर्मचारी कैम्प का नेतृत्व अधिशाषी अभियंता ई० मोहित कुमार ने किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी ई0 वीरेंद्र कुमार शुक्ला, अवर अभियंता ई0 संजय कुमार यादव, अवर अभियंता (मीटर) ई0 तकरीम,
स्मार्ट मीटर सुपरवाइजर राजन दुबे, जेएमटी विजेंद्र विश्वकर्मा सहित तकनीशियन रविन्द्र नाथ, राम सिंगार वर्मा, जुमेराती, जयनाथ यादव, कार्यालय सहायक शिवशंकर, कंप्यूटर ऑपरेटर सुरजीत कुमार व लाइन स्टॉफ के अली अब्बास, अवधेश कुमार, मुफीद,
सतीश कुमार, राजेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, विकास वर्मा, अभिषेक मौर्य, विशाल यादव, उमेश वर्मा, जामवंत एवं मीटर रीडर गुड्डू उपस्थित रहे। सभी ने टीम भावना से कार्य कर कैम्प को सफल बनाया।
औचक निरीक्षण अधीक्षण अभियंता ई0 रजनीश श्रीवास्तव ने कैम्प का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उपभोक्ता सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विद्युत विभाग की अपील विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से हर माह समय से बिजली बिल जमा करने की अपील की है। समय पर भुगतान से बकाया नहीं बढ़ेगा
और कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई से बचा जा सकेगा। नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलता रहेगा।
विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को पारदर्शी, बेहतर और त्वरित सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।




