Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

एनटीपीसी टांडा में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, ‘वॉक फॉर इक्वलिटी’ के साथ सामाजिक सरोकारों का संदेश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus.Editor Mohd Rashid Syed| अम्बेडकरनगर ! एनटीपीसी टांडा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अनुसूचि‌त जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति (सेवा) द्वारा सरगम ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा एवं गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा संघमित्रा परिदा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा

बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समिति पदाधिकारियों ने बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा बुद्ध वंदना, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें बाबासाहेब के संघर्ष, शिक्षा के महत्व तथा संविधान द्वारा प्रदत्त समानता और अधिकारों

को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर को महान विद्वान, दूरदर्शी नेता और वंचित समाज के सच्चे मसीहा के रूप में याद किया।इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ग्रामीणों को 250 मच्छरदानियां तथा छात्रों को 125 बैग एवं पठन सामग्री वितरित की गई, जिससे कार्यक्रम का सामाजिक संदेश और भी सशक्त हुआ।जयंती के उपलक्ष्य में “वॉक फॉर इक्वलिटी” का आयोजन भी किया गया, जिसमें एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!